ताजपुर का शाहीन बाग में सत्याग्रह 13 वें दिन भी जारी

ताजपुर  जिले के ताजपुर में एनआरसी,सीएए और एनपीआर के खिलाफ मंगलवार को 13 वां दिन भी इंसाफ मंच के बैनर तले ताजपुर का अनिश्चतकालीन सत्याग्रह जारी रहा। सभा की अधयक्षता करते हुए आफताब अहमद ने कहा के सीएए के वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा हमें न्याय पालिका पर भरोसा है हमे अदालत से इंसाफ जरूर मिलेगा साथ ही 29 जनवरी को भारत बंद के समर्थन की लोगों से अपील भी कीवहीं संचालन शहजाद अहमद फैयाज अहमद ने सयक्त रूप से की आज के मेहमान वक्ता कॉथ नीलम देवी. बिहार राज्य अध्यक्ष जनवादी महिला समिति ने संबोधन करते हुए कहा के हमारा संविधान सभी तरह के फूलों को इस देश में रहने का हक देता है लेकिन आज इस देश के प्रधानमंत्री इस आजादी को छीननाचाहते है हमारी लडाई उन बच्चों के लिए है जो देश का भविष्य है इस के लिए हमें संविधान को बचाने की जरूरत है। अगर हमारा संविधान सरक्षित नहीं रहेगा तो हमारे बच्चे भी सुरक्षित नहीं रहेंगे हमे जो आजादी मिली हुई है ये संविधान के बदौलत मिली हुई हैं, हमारे नीतीश कुमार कहते हैं के हम एनआरसी को लागू नहीं होने देंगे। मैं कहती हं के अगर नीतीश कुमार इसके खिलाफ है तो बिहार में एनपीआर पर रोक लगाएं लेकिन इनसे नहीं हो सकेगा ये वही नीतीश कुमार है जिस ने कहा था के मिट्टी में मिल जाएंगे मगर बीजेपी में नहीं जाएंगे इस लिए हमे नीतीश पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। ये हमेशा बीजेपी को मजबूत करने का काम किया है। वहीं आज के मेहमान वक्ता कॉथ अजय कुमार, सीपीआईएम बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा के इस देश में मुसलमानों ने 700 साल राज किया तो हिन्दू खतरे में नहीं था अंग्रेजों ने 250 साल राज किया तो हिन्दू खतरे में नहीं था कांग्रसियों ने राज किया 55 साल अब बीजेपी राज कर रही है तो हिन्दू खतरे में हो गया।